फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साकिब तैयार कर रहा था प्रदेश में आतंक का नेटवर्क, कई दूसरे राज्यों के युवा भी हो रहे थे शामिल

Tue, 07 Apr 2026 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Terrorist network in UP: साकिब पंजाब के कई असलहा तस्करों के संपर्क में था। जिनके जरिये वह असलहों की खरीदारी भी करने वाला था।
विज्ञापन
साकिब का है इन आतंकियों से सीधा संबंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध आतंकी साकिब भी अपने स्तर पर पूरा नेटवर्क तैयार कर रहा था। एक दर्जन से अधिक ग्रुप टेलीग्राम पर बनाए थे। जिनके जरिये लोगों को जोड़ रहा था। इन ग्रुपों में देश के खिलाफ भड़काऊ वीडियो, पोस्ट आदि करता था। कट्टपंथी उससे जुड़ रहे थे। इसमें यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी शामिल थे। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन से इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। जांच एजेंसी ने मेरठ के साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी एटीएस की रिमांड पर हैं। उनसे पूछताछ जारी है। दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का हैंडलर्स से संपर्क कराया था। उसके बाद साकिब अपने लेवर पर टीम बनानी शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक वह अपना नेटवर्क यूपी के अधिक से अधिक शहरों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, मुंबई आदि में भी बना रहा था।

जिस तरह से उसको ग्रुप में जोड़कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था, उसी तरह वह अन्य लोगों को तैयार कर रहा था। जिससे कम से कम समय में अधिक से अधिक घटनाओं को अंजाम दे सकें। ग्रुप में सैकड़ों लोग जुड़े हैं। जांच एजेंसी इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साकिब फायरिंग की भी कर रहा था प्रैक्टिस

साकिब पंजाब के कई असलहा तस्करों के संपर्क में था। जिनके जरिये वह असलहों की खरीदारी भी करने वाला था। सूत्राें के मुताबिक वह फायरिंग की प्रैक्टिस भी करता था। इसके सुबूत मिले हैं। पूछताछ में भी उसने इस बारे में जानकारी दी है। जांच एजेंसी असलहा तस्करों का भी ब्योरा जुटा रही है। ये असलहा तस्कर आकिब के भी संपर्क में हैं। अंदेशा है कि बड़े पैमाने पर ये तस्कर असलहों की सप्लाई करते हैं।

आतंकी घटनाओं के वीडियो मिले
आरोपियों के मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली में हुए ब्लास्ट के कई वीडियो मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि इन वीडियो को साकिब ने ग्रुपों में भेजा है। जिसके जरिये लोगों को और भड़काया गया। दिल्ली की तरह ब्लास्ट कराने की बातचीत भी आपस में की। फिलहाल रिमांड के अभी तीन दिन बाकी हैं। पूछताछ में और खुलासे होंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें