फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी से मिले संजय निषाद, अपने बयानों को लेकर दी सफाई; गोरखपुर में दी थी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Sun, 31 Aug 2025 11:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Sanjay Nishad met CM Yogi: अपने बयानों को लेकर बीते दिनों चर्चाओं में आए संजय निषाद ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों से उठे विवादों के बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ उनके पुत्र अमित निषाद भी थे। सूत्रों का कहना है कि संजय निषाद ने अपने बयानों को लेकर मुख्यमंत्री को सफाई दी है। हालांकि निषाद ने इसको शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में निषाद पार्टी के अधिवेशन में ही संजय निषाद ने भाजपा गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके बाद गोरखपुर में भी भाजपा को गठबंधन तोड़ने की चेतावनी तक दी थी। इसके बाद से वे लगातार गठबंधन विरोधी बयान देकर चर्चा में थे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि संजय निषाद ने बयानों पर सफाई देने के साथ ही विभागीय और पार्टी से संबंधित कुछ मामलों को भी सीएम के सामने रखा है। मुख्यमंत्री ने उनके सभी मामलों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन

अखिलेश, तेजस्वी और राहुल की तिकड़ी की नहीं गलेगी दाल -केशव

केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स के माध्यम से कहा कि बुलेट से बैलेट के सिद्धांत को ही अपना अलग संविधान मानने वाली अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की तिकड़ी है। यह तिकड़ी मिलकर राजनीति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे तीन समाज विरोधी खतरनाक आयामों के भी प्रतीक हैं। आज इनकी स्थिति चोर-चोर मौसेरे भाई वाली है। लेकिन इनकी दाल नहीं गलने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें