एलपीजी बुकिंग के मुकाबले आधी डिलीवरी
ईंधन के साथ-साथ रसोई गैस की सप्लाई पर भी दबाव दिख रहा है। 26 मार्च को कुल बुकिंग 13.31 लाख सिलेंडर की हुई। जबकि कुल डिलीवरी 7.83 लाख सिलेंडर की हुई। वर्तमान में मांग की तुलना में सप्लाई लगभग 58% के करीब है। इंडियन आयल की डिलीवरी सबसे अधिक 4.32 लाख रही, जबकि भारत पेट्रोलियम और और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के वितरण में काफी अंतर देखा गया।
भदोही, आजमगढ़ और बाराबंकी भी पीछे नहीं
प्रदेश के टॉप-5 जिलों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पेट्रोल-डीजल की मांग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोल में सर्वाधिक मांग वाले जिलों के ठीक बाद भदोही (197%) और श्रावस्ती (192%) में पेट्रोल की बिक्री औसत से लगभग दोगुनी रही। वहीं कुशीनगर और आजमगढ़ में भी 174% की भारी वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के करीब बाराबंकी में भी 168% ज्यादा पेट्रोल बिका।
डीजल के मामले में आजमगढ़ (177%) और जौनपुर (173%) में मांग सबसे अधिक रही। इसके अलावा गोरखपुर (172%), भदोही (169%) और संत कबीर नगर (153%) में भी डीजल की खपत सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गई। आंकड़ों से साफहै कि आजमगढ़ और भदोही ऐसे जिले रहे, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की ही मांग में औसतन 170% से अधिक की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।