फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिछड़े वर्ग के छात्रावासों के रखरखाव के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री बोले- छात्रों को देंगे अच्छा माहौल

Tue, 29 Jul 2025 08:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस धन से भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की दशा सुधार, नालियों की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 9 जिलों में स्थित 10 छात्रावासों के रखरखाव के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। ये कार्य वित्त वर्ष 2025-26 की पिछड़ा वर्ग छात्रावास रखरखाव योजना के अंतर्गत होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों की अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाकर छात्रों को अच्छा माहौल दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की दशा सुधार, नालियों की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

यहां के छात्रावासों की सुधरेगी दशा
इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज। राजकीय पॉलिटेक्निक हंडिया प्रयागराज, वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर, लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा, सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहीपुरवा बहराइच, राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज मुरादाबाद, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक लखनऊ, काशीनरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर संतरविदासनगर, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें