फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज कर्मचारियों पर छह महीने के लिए हड़ताल पर लगा प्रतिबंध, परिवहन निगम आवश्यक सेवा में शामिल

Wed, 27 May 2026 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Roadways: यूपी रोडवेज के कर्मचारी आने वाले छह महीने तक किसी भी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज कर्मी नहीं कर सकेंगे हड़ताल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोडवेजकर्मी अगले छह महीने तक लंबित मांगों या अन्य किसी भी कारण से हड़ताल नहीं कर सकेंगे। हड़ताल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बाबत बुधवार को अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि रोडवेज बस सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में सम्मिलित किया गया है। इसके चलते हड़ताल निषिद्ध कर दी गई है।
विज्ञापन


बकरीद पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराएगा परिवहन निगम
 ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर परिहवन विभाग यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों का भौतिक एवं यांत्रिक परीक्षण तत्काल कराया जाए और कमियों का निराकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। सभी बसों को ऑन-रोड स्थिति में रखते हुए शत-प्रतिशत संचालन करें।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बस अड्डों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई तथा शौचालयों के समीप चूने के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बसों का निरीक्षण एवं फिटनेस परीक्षण कर सुनिश्चित करें कि शीशे टूटे हुए न हों तथा सीटें फटी हुई न हों। सभी बसों का संचालन साफ-सुथरी एवं सुरक्षित स्थिति में कराया जाये। सभी चालक, परिचालक एवं बस स्टेशनों पर तैनात कर्मचारी यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। प्रत्येक यात्री को सम्मानपूर्वक बैठाकर गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। बसों में प्रतिबंधित वस्तुओं एवं ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें