फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने से पहले रोडवेज बस चालकों के शराब पीने की होगी जांच 

Mon, 22 Jul 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगम के नियमित, संविदा एवं अनुबंधित बसों के ड्राइवर की शराब पीने की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


इस सिलसिले में परिक्षेत्र के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश भेज दिए गए हैं। दोनों अफसर रात्रि सेवा एवं 300 किमी से अधिक दूरी पर जाने वाली बसों के ड्राइवरों की विशेष रूप से जांच कराएंगे। 

डॉ. राजशेखर ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि बस ड्राइवर के ड्यूटी पर जाने से पहले और वापस आने पर उसकी ब्रीथ एनलाइजर से शराब पीने की जांच की जाए। ड्राइवर के शराब पीने की पुष्टि होने पर नियमित ड्राइवर को तत्काल निलंबित और संविदा ड्राइवर को बर्खास्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई की रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय भी भेजनी होगी। परिवहन निगम 250 ब्रीथ एनलाइजर खरीदेगा। प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि इसे दो हफ्ते में खरीद लिए जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें