मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। तब तक रामनाईक प्रदेश के राज्यपाल पद पर बने रहेंगे। उसी दिन लालजी टंडन मध्यप्रदेश और फागू चौहान बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
दरअसल, एक राज्य में दो राज्यपाल नहीं रह सकते। साथ ही संवैधानिक व्यवस्था के चलते राज्यपाल का पद रिक्त भी नहीं रह सकता। इसलिए जब तक आनंदीबेन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद नहीं संभालेंगी तब तक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन वहां का पद छोड़कर मध्यप्रदेश नहीं जा सकते।
जब तक टंडन मध्यप्रदेश नहीं चले जाते तब तक फागू चौहान को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ नहीं दिलाई जा सकती। आनंदीबेन पटेल का शपथग्रहण राजभवन के गांधी सभागार में 29 जुलाई को होगा। पटेल मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनने से पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।