फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 7994 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए संशोधित आरक्षण जारी, 29 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Sun, 28 Dec 2025 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में राजस्व विभाग में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बता दें कि भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहले 16 दिसंबर को विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व परिषद की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए मिले संशोधित आरक्षण के अनुसार अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7994 पदों पर भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें मूल पद 7994 ही हैं जबकि श्रेणीवार आरक्षण में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


राजस्व परिषद की ओर से मिले प्रस्ताव के क्रम में आयोग ने 16 दिसंबर को लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। जो 28 जनवरी तक चलेंगे। किंतु विज्ञापन जारी होने के बाद युवाओं व कुछ राजनीतिक दलों ने 7994 पदों के श्रेणीवार आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लिया और इसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व परिषद हरकत में आया। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राजस्व परिषद की आयुक्त व सचिव की ओर से 26 दिसंबर को उपलब्ध कराए गए कुल पद 7994 पदों का संशोधित श्रेणीवार आरक्षण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अन्य तिथि, प्रक्रिया, निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।


पूर्व में जारी विज्ञापन में आरक्षण

 
अनारक्षित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल पद
4165 1446 150  1441 792 7994
विज्ञापन

संशोधित विज्ञापन में आरक्षण

अनारक्षित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल पद
3205 1679 160 2158 792 7994
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें