फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में बिजली कटौती से भड़के लोग, पॉवर हाउस में घुसकर तोड़फोड़-हंगामा, एसएसओ से मारपीट

Sat, 15 Aug 2026 10:15 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने देर रात बिजली उपकेंद्र में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की। एसएसओ से मारपीट का भी आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वहीं बारिश और पेड़ गिरने से 200 गांवों की बिजली करीब आठ घंटे बाधित रही, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
लोगों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से परेशान राजधानी के कई इलाकों में लोग आक्रोशित हो गए। एफसीआई उपकेंद्र के तहत पाल कॉलोनी, लोधी भवन के पीछे, आदर्श विहार, मां कृपा होटल के पीछे की कॉलोनी, नौराना और सलेमपुर पतौरा में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे आक्रोशित बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में लोग बिजली उपकेंद्र पहुंचे। गेट बंद मिलने पर वे बाउंड्रीवॉल फांदकर परिसर में घुस गए।

विज्ञापन


आरोप है कि उपकेंद्र में मौजूद एसएसओ के साथ लोगों ने मारपीट की। इससे अन्य कर्मचारी डरकर जान बचाने के लिए भाग गए। नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान परिसर में खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उसे पलटकर पंक्चर भी कर दिया गया। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग लौटे। एलटी 11 केवी के अवर अभियंता जहागीर आलम (जेई) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ काकोरी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि जेई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में जांच की जा रही है।








 

Trending Videos

आठ घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली

समेसी उपकेंद्र से पोषित 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद करीब आठ घंटे ठप रही। रात दो बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी जिससे करीब डेढ़ लाख लोगों को भीषण उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। कटौती से बहरौली के 50 गांव, समेसी के 70 और मीरखनगर फीडर के 80 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। समेसी कुबहरा, भोरा कला, भवानी खेड़ा, पतौना, हरदोइया, बहरौली, बड़ेहा, भोला पुरवा जैसे कई गांव बिजली संकट से जूझते रहे। मुकुंद खेड़ा, रामपुर, करोरवा, अनैया खरगापुर, हुसैनाबाद, छतौनी, मीरखनगर और उतरावां नंदौली भी प्रभावित रहे।

अवर अभियंता आशीष कुमार के अनुसार बहरौली फीडर में बजगहिया के पास शीशम के सूखे पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरी जिससे तार चिपक गए। वहीं, गुमवा खेड़ा जाने वाली लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से तार टूट गया था। रात में पेट्रोलिंग संभव न होने के कारण फाल्ट का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशे, टूटे तारों को जोड़ा और आपूर्ति बहाल की। खुजेहटा से आने वाली 33 केवी इनकमिंग लाइन भी ट्रिप कर गई थी जिसे बाद में दुरुस्त किया गया।

उपभोक्ता बोले- हर आधे घंटे में होती है कटौती

उपभोक्ता इकबाल अहमद बचनखेड़ा गांव निवासी रमेश वर्मा, बजगहिया के रायबहादुर गोस्वामी, बहरौली के इदरीश ने बताया कि हर आधे घंटे में आपूर्ति बंद हो जाती है कभी एक गांव में फाल्ट होने पर पूरे फीडर की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ऐसे में गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

विज्ञापन

आंधी व बारिश में पेड़ गिरे, पोल टूटे

बीती रात आई आंधी-बारिश में क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। वृंदावन सेक्टर-5 डी में पार्क में लगा एक पेड़ भरभरा कर सामने शेर सिंह के मकान पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में बिजली के तीन पोल आ गए। इससे तीनों पोल झुक कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वृंदावन सेक्टर-6बी में भी पेड़ गिरने से बिजली का एक पोल टूट गया। इससे सड़क किनारे बन रहे नाले की दीवार गिर गई। 

बिजली कटौती से भड़का गुस्सा, पॉवर हाउस में घुसकर तोड़फोड़

एफसीआई उपकेंद्र के तहत पाल कॉलोनी, लोधी भवन के पीछे, आदर्श विहार, मां कृपा होटल के पीछे की कॉलोनी, नौराना और सलेमपुर पतौरा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार देर रात फूट पड़ा। रात करीब 12:30 बजे से अधिक उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। गेट बंद मिलने पर नाराज लोग बाउंड्रीवाल फांदकर उपकेंद्र परिसर में घुस गए। आरोप है कि उपकेंद्र में मौजूद एसएसओ के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे अन्य कर्मचारी सहम गए और भागकर अपनी जान बचाई। नाराज लोगों ने उपकेंद्र परिसर में पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

इस दौरान परिसर में खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उसे पलटकर पंचर कर दिया। घटना की सूचना कर्मचारियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग अपने घर लौट गए। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा।

एलटी 11 केवी के अवर अभियंता जहागीर आलम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ काकोरी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया जेई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ मारपीट मामले में जांच पड़ताल की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें