फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात हजार करोड़ की 21 रियल एस्टेट परियोजनाओं को यूपी रेरा की मंजूरी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा लाभ

Sat, 27 Sep 2025 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी रेरा ने सात हजार करोड़ की 21 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 10866 नई आवासीय व वाणिज्यिक इकाईयां जुड़ेंगी। बड़े शहरों के साथ बाराबंकी जैसे जिले भी उभरकर सामने आए हैं। इससे प्रदेश में समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी रेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शनिवार को संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित 184वीं बैठक में 21 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 7035 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनके माध्यम से कुल 10866 नई इकाइयां बनाई जाएंगी। इनमें फ्लैट्स, अपार्टमेंट्स, विला, प्लॉट्स तथा दुकानों और अन्य वाणिज्यिक स्थल शामिल होंगे।

विज्ञापन


मंजूर की गई परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और उभरते क्षेत्रों में फैली हुई हैं। जहां गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, मथुरा, आगरा, बरेली और वाराणसी जैसे पारंपरिक हब लगातार विकास का केंद्र बने हुए हैं। वहीं बाराबंकी जैसे नए जिले अब तेजी से राज्य के रियल एस्टेट नक्शे पर उभर रहे हैं। यह व्यापक भौगोलिक फैलाव को दर्शाता है।

एक हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सुरक्षित

इन परियोजनाओं में एक हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सुरक्षित रखा गया है। इससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं से होने वाला 7035 करोड़ का निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालेगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि 21 परियोजनाओं की मंजूरी और लगभग 11 हजार नई इकाइयों की बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र की मजबूती को दर्शाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें