फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्म परिवर्तन गैंग का भंडाफोड़, कैश में होता था सारा लेनदेन; बच्चों का भी कराया गया धर्मांतरण

Mon, 29 Sep 2025 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Conversion in Lucknow: लखनऊ में धर्म परिवर्तन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। यह गैंग पैसे लेकर धर्म परिवर्तन कराता था। अभी भी कुछ संदिग्धों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोहां के बख्तौरीखेड़ा गांव चल रहे धर्म परिवर्तन के मुख्य आरोपी मलखान ने पत्नी व दो बेटों का भी धर्म परिवर्तन कराया था। पत्नी का नाम तो नहीं बदला, पर दोनों बेटों का नाम भी उसने बदल दिया था। जांच में इस बात का पता चला है कि धर्म परिवर्तन गैंग से जुड़े लोग नकद में लेनदेन करते थे। गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के दो बैंक खातों की पूरी डिटेल बैंक से मांगी गई है। सूत्र बताते हैं कि खातों में लेनदेन का रिकॉर्ड चेक किया तो कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी। जांच में पुलिस को इस बात का पता चला है कि धर्म परिवर्तन गैंग से जुड़े लोग सारा लेनदेन कैश में करते थे, ताकि कोई सबूत न रह जाए। पुलिस को गिरफ्तार किए गए मलखान के मोबाइल फोन से काफी मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस एक-एक करके उक्त नंबरों के बारे में पता लगा रही है।

धर्मांतरण का शिकार लोगों से पुलिस किया संपर्क
डीसीपी ने बताया कि निगोहां पुलिस को उन 12 लोगों के नाम व पता मिला है, जिनको मलखान ने धर्म परिवर्तन कराया था। पुलिस ने कुछ लोगों से बातचीत भी की है। इस बातचीत के दौरान कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी है। चंगाई सभा में मलखान हर बृहस्पतिवार और रविवार को ईसाई संस्था से जुड़े कुछ लोगों को अपने खेत में बने हॉल बुलवाता था। संस्था के लोग ग्रामीणों को बहकाते थे।
विज्ञापन


बख्तौरीखेड़ा गांव के अलावा तीन और गांव के लोग थे संपर्क में
निगोहां पुलिस के सूत्र बताते हैं कि धर्म परिवर्तन करने वाले गैंग के संपर्क में सिर्फ बख्तौरीखेड़ा गांव के ही नहीं बल्कि छोटीखेड़ा, बदनखेड़ा और समेसी गांव के कुछ लोग भी संपर्क में थे। डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन का पहला शिकार अपनी पत्नी व दोनों बेटों को बनाया। पत्नी का नाम तो नहीं बदला, पर बेटों का नाम भी बदल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें