इन रूटों के लिए चलेंगी ट्रेन
इन ट्रेनों के संचालन से करीब 32 हजार वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पटना, जयपुर, कोलकाता और देहरादून रूट प्रमुख हैं। त्योहारी सीजन में इन शहरों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते हैं।
ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम होने के कारण वेटिंग लगातार बढ़ रही है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों को मंजूरी मिली है, उनके संचालन की तारीख, समय और फेरे जल्द तय किए जाएंगे। इसके बाद इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड से शेष स्पेशल ट्रेनों की अनुमति मिलने की भी उम्मीद है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।