फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, प्रेमानंद के आश्रम में रहस्यमयी घटना; बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत

Fri, 02 Oct 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन



 

मायावती और आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बसपा मेरा परिवार, मायावती राजनीतिक गुरु

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे। बसपा मेरा परिवार है और मायावती मेरी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं।

आकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने राजनीति में जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा। जो किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

दुर्घटना के बाद बस का हाल... - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर टक्कर, हादसे में चार की मौत

जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 85 के पास अंबरपुर टोल प्लाजा के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना आज सुबह की है। 

प्रादुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर

संत प्रेमानंद आश्रम - फोटो : अमर उजाला

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आश्रम में एक और रहस्यमयी घटना, एक अन्य शिष्य गायब

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि सादाबाद निवासी वृद्धा ने आरोप लगाया है कि आश्रम में उन्हें नाती से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। दादी ने कहा कि यदि उनके नाती से नहीं मिलने दिया तो वह आश्रम के बाहर ही डेरा जमा लेंगी। पढ़ें पूरी खबर

दो साधुओं की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

दो साधुओं का बेरहमी से कत्ल: हत्या के बाद घी-कपूर से शवों को जलाया

दो साधुओं की हत्या करने का आरोपी सुमित मंदिर की जगह को कब्जाना चाहता था। दोहरे हत्याकांड के बाद वह घर में आकर आराम से सो गया था। पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार किया। जेल से बाहर आने के बाद सुमित अक्सर मंदिर में साधुओं के साथ बैठने लगा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह मंदिर में खुद रहने और वहां अपना प्रभाव कायम करने की योजना बना रहा था। घटना बुधवार रात करीब 10 से 12 बजे के बीच की मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

जलालपुर सीट पर दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी

अंबेडकरनगर जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशवासियों को उपहार दिया। उन्होंने कहा कि खादी भारत की स्वाधीनता का मंत्र है, प्रदेश सरकार ने खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी की छूट उपलब्ध कराई है।



उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर व्यक्ति खादी को जीवन का हिस्सा बनाकर कारीगरों, हस्तशिल्पियों व बुनकरों के हुनर को सम्मान दे। सीएम योगी ने एनेक्सी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी याद किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मुरादाबाद में हुए धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिज्जा हट में धमाका, सिलिंडर फटने से शटर और दीवार टूटी, पांच घायल झुलसे

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार सुबह पिज्जा की दुकान में गैस सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। इससे दुकान की दीवार और शटर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में अचानक धमाका हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें