फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आरटीई के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, छह लाख 80 हजार सीटों के लिए इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Mon, 02 Feb 2026 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

RTE in UP: यूपी में आटीई के माध्यम से गरीब बच्चों को अच्छे स्कूलों में प्रवेश देने की प्रक्रिया के लिए दो फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल में फ्री में एडमिशन कैसे कराएं? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 68 हजार निजी स्कूलों की 6.80 सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रवेश के लिए रणनीति में बदलाव किया गया है। साथ ही हर दिन के आवेदन की मुख्यायल से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में आरटीई के तहत प्रवेश आवेदन इस बार तीन चरणों में ही किए जा रहे हैं। पहले चरण के आवेदन दो से 16 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। जबकि इसी दौरान इन आवेदनों का सत्यापन करके इनको लॉक भी करना होगा। इसे देखते हुए विभाग की ओर से इस बार प्रतिदिन का डाटा देखेंगे और उनका पर्यवेक्षण करेगा। इसमें जिन जिलों से कम आवेदन होंगे, वहां के अधिकारियों से सीधी बात करके आवेदन को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अलग से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की मॉनीटरिंग में हर दिन आए आवेदनों के सत्यापन की भी समीक्षा की जाएगी।

चूंकि इस बार अपेक्षाकृत सत्यापन के लिए कम समय है। ऐसे में आवेदन के साथ ही साथ सत्यापन करवाते रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए जाएंगे, उसको भी सैंपल में दिखवाएंगे कि छोटी-छोटी कमियों से तो नहीं किया जा रहा है। जबकि इनको दुरुस्त भी करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा आवेदन और उनका प्रवेश सुनिश्चित कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें