फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 1877 से जारी रजिस्टर्ड डाक सेवा का आज आखिरी दिन, अब सिर्फ स्पीड पोस्ट से ही पहुंचेंगे पत्र; जानें अपडेट

Tue, 30 Sep 2025 06:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Registered postal service: 1877 में ब्रिटिश हुकूमत के साथ शुरू हुई रजिस्टर्ड डाक सेवा 30 सितंबर से बंद हो जाएगी। इसे सरकारी मान्यता के तौर पर देखा जाता था। 
विज्ञापन
आज से बंद हो जाएगी रजिस्ट्री सेवा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश हुकूमत के समय से चिट्ठी और दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के भरोसे वाली डाक विभाग की रजिस्टर्ड डाक सेवा 30 सितंबर की रात बंद हो जाएगी। एक अक्तूबर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र पहुंचेगा।

विज्ञापन


रजिस्टर्ड डाक सेवा की शुरुआत 1877 में हुई थी। उस दौर में यह सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता था, जिससे कानूनी दस्तावेज, महत्वपूर्ण पत्राचार और व्यक्तिगत संदेश गारंटी के साथ गंतव्य तक पहुंचते थे। न्यायालयों से लेकर आम नागरिक तक, इस सेवा ने विश्वास का एक लंबा इतिहास बनाया है। इस सेवा का बंद होना विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम जरूर है, लेकिन इसके साथ ही एक पुरानी परंपरा और सस्ती सुविधा भी समाप्त हो रही है।

प्रवर डाक अधीक्षक सचिन चौबे ने बताया कि स्पीड पोस्ट सेवा थोड़ी महंगी जरूर होगी, लेकिन इसके कई फायदे भी हैं। पांच रुपये अतिरिक्त भुगतान करके प्रेषण पर्ची तो मिलेगी ही, उपभोक्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित डिलीवरी की सुविधा प्राप्त कर सकता है। वजन व दूरी के हिसाब से नई दरें भी तय कर दी गई हैं।

स्पीड पोस्ट के अन्य फायदे

  • दस्तावेजों की सुरक्षित और ट्रैकिंग के साथ डिलीवरी
  • किसी भी लेनदेन या सरकारी कार्य में कानूनी मान्यता
  • ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में समान रूप से सुलभ सेवा
  • पांच रुपये अतिरिक्त अदा कर प्रेषण पर्ची का विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें