फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सामुदायिक केंद्रों पर निशुल्क कराएं वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ग्रामीण इलाके में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेण्टर (सीएससी) पर निशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण इलाके में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेण्टर (सीएससी) पर निशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। यहां निर क्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमन्द पंजीयन करा सकते हैं। मंगलवार को 2 लाख 6 हजार 328 लोगों का टीकाकरण हुआ। 

विज्ञापन


ग्रामीण इलाके में अभी भी टीकाकरण की गति काफी धीमी है। तमाम लोगों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं होने की वजह से पंजीयन कराने में दिक्कत आ रही है। ऐसे लोगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीयन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 

ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे कॉमन सर्विस सेंटर को सक्रिय करें। फिलहाल प्रदेश के 23 जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 5,27,293 लोगों को टीका कवर मिल चुका है। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 1,54,34,535 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 12142863 को पहली डोज और 3291672 दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन


निजी उद्योग संगठनों को दी जाए अनुमति
वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। ऐसे में वैक्सीन उपलब्ध होते ही निजी उद्योग संगठनों को उनकी मांग के अनुसार जिला प्रशासन अपने स्तर पर वैक्सीनेशन की अनुमति दे सकेगा। इस संबंध में टीम 9 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें