फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में जल्द शुरू होगी होमगार्ड के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पारदर्शिता के लिए गठित होगा नया बोर्ड

Thu, 28 Aug 2025 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Home Guard Recruitment Process: यूपी में होमगार्ड के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सीएम योगी ने भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा है। 

 
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा है। बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बदलते समय और बढ़ते दायित्वों को देखते हुए होमगार्ड एनरोलमेंट से जुड़े नियमों में संशोधन किया जाए। समयबद्ध और पारदर्शी एनरोलमेंट के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सहयोग से नया बोर्ड गठित किया जाए। बता दें कि सीएम ने बीते वर्ष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


सीएम ने कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा आपदा के दौरान होमगार्ड स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती से होमगार्ड संगठन अधिक प्रशिक्षित और सक्षम बनेगा। युवाओं को अधिक अवसर देने और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पात्रता, परीक्षा और चयन से संबंधित प्रावधानों में सुधार किया जाना चाहिए। एनरोलमेंट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष करने के साथ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा अनिवार्य की जाए। पात्रता मानकों को समयानुकूल बनाया जाए और परीक्षण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। 

विज्ञापन

दिया गया ब्योरा

 बैठक में सीएम को बताया गया कि वर्तमान में 1,18,348 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 71,155 होमगार्ड कार्यरत हैं। आगामी 10 वर्षों में करीब 38 हजार स्वयंसेवक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वर्तमान में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 51 प्रतिशत से अधिक स्वयंसेवक कार्यरत हैं। ड्यूटी आवंटन, भत्तों का भुगतान, अनुग्रह राशि और पेंशन जैसी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। होमगार्ड मित्र मोबाइल एप ने कार्यप्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान और 12 मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रतिवर्ष 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें