बता दें कि इससे पहले अप्रैल माह में सिपाही के 19,220 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी, हालांकि इसमें करीब आठ माह का विलंब हो गया। उस दौरान सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बना था।
आठ माह की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों की संख्या को जोड़कर अब करीब तीन हजार अतिरिक्त पदों को बढ़ाकर भर्ती करने की तैयारी है। बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली विज्ञप्ति में रिक्त पदों की संख्या की जानकारी दी जाएगी।