फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदे, IPL सट्टे में लाखों हारे; मरने से पहले पत्नी से कॉल पर रोए

Fri, 01 May 2026 03:25 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे।
विज्ञापन
पत्नी संग कारोबारी प्रबल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में सट्टा खेलकर लाखों रुपये गंवाने और सट्टे की लत से परेशान रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन (32) ने बृहस्पतिवार रात कुर्सी सड़क स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को प्रबल के फ्लैट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सट्टे में नुकसान और उसकी लत से परेशान होने का जिक्र है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। वह पत्नी शिवानी के साथ जनेश्वर एन्क्लेव में ओम प्रकाश श्रीवास्तव के फ्लैट डी-1102 में किराये पर रहते थे।

शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर की मैनेजर हैं। दोनों का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रबल बृहस्पतिवार रात आठ बजे फ्लैट पर अकेले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच वह अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए।
विज्ञापन

 

लाश से लिपटकर रोई पत्नी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मंजर देख अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

प्रबल ने जिस वक्त आत्महत्या की, उस वक्त अपार्टमेंट के ग्राउंड में कई लोग वॉक कर रहे थे। गिरने की जोरदार आवाज सुन लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा प्रबल खून से लथपथ हैं और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची गुडंबा प्रबल को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में कुछ लोगों का नाम भी लिखा मिला

गुडंबा पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम ने प्रबल के फ्लैट की तलाशी ली तो उनके हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने सट्टे में काफी रुपये गंवाने की बात लिखी थी। 

यह भी जिक्र था कि वह इस लत को छोड़ना चाहते थे, पर छोड़ नहीं पा रहे थे। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में कुछ लोगों का नाम भी प्रबल ने लिखा है, पर साफ तौर पर कोई आरोप नहीं है। अब परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगालने में जुटी

प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है।

एसीपी गाजीपुर ने बताया कि अभी परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बावजूद इसके पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें