फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:आरडीएसओ के डिप्टी डायरेक्टर, सेक्शन इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार, निजी कंपनी के दो प्रतिनिधियों को भी पकड़ा

Tue, 15 Sep 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई की टीमों ने आरोपियों के लखनऊ के अलावा कोलकाता और बिहार के चंपारण और कैमूर के ठिकानों पर छापा मारकर कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। चार की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार और कोलकाता की एक निजी कंपनी के दो प्रतिनिधियों को 4 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सभी को हावड़ा के एक होटल से पकड़ा गया है। सीबीआई, कोलकाता की टीमों ने आरोपियों के लखनऊ के अलावा कोलकाता और बिहार के चंपारण और कैमूर के ठिकानों पर छापा मारकर कई दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने आरडीएसओ के दोनों अधिकारियों के साथ कोलकाता की उत्कर्ष इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि शशांक अग्रवाल और स्वरूप कुमार राय को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

ये भी पढ़ें - कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: त्योहारों के ठीक पहले प्रदेश में बिजली संकट, छह से आठ घंटे में सिमटी गांवों में बिजली सप्लाई; इकाइयां ठप


अधिकारियों पर प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर फैक्टरी में लगी मशीनरी और प्लांट के निरीक्षण की अनुकूल रिपोर्ट जारी करने के बदले 4 लाख रुपये मांगने का आरोप है। इसकी शिकायत होने पर सीबीआई ने जाल बिछाकर सभी को घूस लेते दबोच लिया। इसके अलावा उनके पास से 4.73 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए जिसे जब्त कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें