गडकरी ने कहा कि देश में हर साल करीब 30 हजार करोड़ रुपये का विमान ईंधन आयात किया जाता है। इससे विमानन कंपनियां बेहद परेशान हैं। पिछले दिनों बायो फ्यूल से देहरादून से दिल्ली तक विमान उड़ाने का प्रयोग सफल रहा है। उन्होंने कहा, ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में पर्याप्त मात्रा में रतनजोत, मोह, साल व करज उपलब्ध है, इससे सस्ता विमान ईंधन का निर्माण कर सकते हैं। सरकार आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में इससे 50 रुपये प्रति लीटर की दर से बायो फ्यूल बनाने की नीति बना रही है।