फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी रेंजर्स, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स, चारमीनार, यूथ और केवाई स्पोर्ट्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-16) के लीग मुकाबले में यूपी रेंजर्स क्लब, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब, चारमीनार क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब और केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक हासिल किए। सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड पर इंटर नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने ब्लेज विलो क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब 23 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। सत्यम सिंह ने सबसे अधिक 20 रन बनाये। ब्लेज विलो की ओर से समर पाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में ब्लेज विलो की टीम 20.5 ओवर में 70 रन ही बना सकी। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब के अंश यादव ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पर चारमीनार क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिटी ने 26.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। कर्तव्य जैन और एस सकलेन हैदर ने 24-24 रनों की पारी खेली। चारमीनार की ओर से अमृत्य पाठक ने चार विकेट लिए। जवाब में चारमीनार क्लब ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। अदीश पाठक ने नाबाद 44 रन बनाए।
एलडीए स्टेडियम अलीगंज पर यूथ क्रिकेट क्लब ने जीसीआरजी क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करत हुए जीसीआरजी ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये। सचिन ने 30 रन बनाए। यूथ की ओर से आदित्य अग्रवाल ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में यूथ क्लब ने दो विकेट खोकर 122 रन बनाए और जीत दर्ज की। आदर्श कुमार तिवारी ने नाबाद 54 रन बनाए।
विज्ञापन

सार क्रिकेट मैदान पर केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने कंचन स्पोर्ट्स फाउंडेशन को 129 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। केवाई स्पोर्ट्स क्लब के 213 रनों के जवाब में कंचन की टीम 84 रनों के योग पर सिमट गई। केवाई की ओर से हेमंत ने सबसे अधिक 60 रन बनाए, जबकि आकर्ष श्रीवास्तव ने चार विकेट लिए।
लॉडर्स बालाजी मैदान पर यूपी रेंजर्स क्लब ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिटी क्रिकेट क्लब की टीम 16.1 ओवर में 41 रन पर सिमट गई। यूपी रेंजर्स की ओर से आदित्य यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र तीन रन देकर पांच विकेट झटके। 42 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी रेंजर्स क्लब ने महज 2.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की। अमन अंसारी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कार्तिकेय ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें