फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश नहीं दे पाए मायावती को रिटर्न गिफ्ट, राज्य चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग

Sat, 24 Mar 2018 06:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के खाते में  9 सीटें आईं जबकि एक सीट सपा को मिली है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बसपा के समर्थन से जीत दर्ज करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती को रिटर्न गिफ्ट नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


सपा व कांग्रेस के समर्थन के बावजूद बसपा के भीमराव अंबेडकर चुनाव हार गए। शुक्रवार को हुए मतदान में क्रास वोटिंग भी हुई। भाजपा के आठ उम्मीदवार अरुण जेटली, अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा, विजयपाल सिंह तोमर, डॉ. अशोक बाजपेयी, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, हरनाथ सिंह यादव और सपा की जया बच्चन प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद ही निर्वाचित घोषित कर दिए गए। 

सभी के सभी आठों प्रत्याशियों को 39-39 वोट मिले जबकि जया बच्चन को 38 वोट मिले। भाजपा के नौवें प्रत्याशी अनिल अग्रवाल को पहली वरीयता के 16 वोट मिले। उनकी जीत वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुई। अंत तक गिनती के बाद उन्हें 38.40 वोट मिले। बसपा के भीमराव अंबेडकर को पहली वरीयता के 32 मत मिले। दूसरी वरीयता के मत न मिलने से उनकी हार हुई।
विज्ञापन


नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विधानभवन पहुंचकर विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी तथा चुनाव में समर्थन देने वाले पार्टी और सहयोगी दलों के विधायकों के प्रति आभार जताया। 
 

भाजपा - फोटो : amar ujala
देर रात भाजपा कार्यालय पर भी जश्न का माहौल रहा। योगी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ इस जश्न में शरीक हुए। कुल 400 विधायकों ने वोट डाले। इनमें से भाजपा और बसपा का एक-एक मत अवैध हो गया था। 

सपा के नितिन अग्रवाल व बसपा के अनिल सिंह ने अपने दलों से बगावत करके मतदान किया। सपा-बसपा ने दोनों के बैलेट पेपर अभिकर्ता को न दिखाने की चुनाव आयोग से शिकायत की और वोट खारिज करने की मांग की। इसके चलते दो घंटे तक मतों की गिनती रुकी रही। जांच के बाद आरोप खारिज कर दिया गया, तभी मतगणना फिर से शुरू हो सकी।

किसे कितने वोट मिले:
अरुण जेटली-39
अनिल जैन-39
 जीवीएल नरसिम्हा-39
 विजयपाल सिंह तोमर-39
डॉ. अशोक बाजपेयी-39 
सकलदीप राजभर -39 
कांता कर्दम-39
हरनाथ सिंह यादव-39
जया बच्चन - 38
अनिल अग्रवाल - 38.4 
भीमराव अंबेडकर - 32 (पराजित)
विज्ञापन

सीएम योगी को माला पहनाकर खुशी जाहित करते बीजेपी नेता।
राज्यसभा में अब उत्तर प्रदेश
सीटें 31
नतीजों के बाद दलीय स्थिति
भाजपा 11
सपा 14
कॉंग्रेस 02
बसपा 04

नहीं दिखेगे ये चेहरे

मायावती, विनय कटियार, प्रमोद तिवारी, नरेश अग्रवाल, दर्शन सिंह यादव, किरनमय नंदा, आलोक तिवारी, चौधरी मुनव्वर सलीम, मुनकाद अली

जेल में होने से ये दो वोट नहीं पड़े
मुख्तार अंसारी        बसपा
हरीओम यादव        सपा

संभावित क्रास वोटिंग (आधिकारिक आंकड़ों के सामने आए बिना अनुमान के आधार पर)
विधायक का नाम        पार्टी        किस पार्टी के पक्ष में
अनिल सिंह             बसपा            भाजपा
नितिन अग्रवाल        सपा             भाजपा          

इन निर्दलीय विधायकों के वोट भाजपा को (अनुमान के आधार पर)
विजय मिश्र, अमन मणि त्रिपाठी
इन पर बना हुआ है सस्पेंस:
निर्दलीय राजा भैया, विनोद सरोज, सहेन्द्र सिंह रमाला (रालोद), कैलाश नाथ सोनकर (भासपा)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें