राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव टोना-टोटका मानते हैं। बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बन जाना उनके लिए किसी टोना-टोटका से कम नहीं था। वह रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादे होने के कारण मुख्यमंत्री बने थे। अब उन्हें लग रहा है कि चुनाव लड़ने पर हार तय है, इसलिए मैदान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 10 साल पहले ही टोना-टोटका मानने वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। आज प्रदेश से भूत-प्रेत और टोना-टोटका सब खत्म कर दिए गए हैं। राजभर ने तंज कसा कि अखिलेश एक बार मुख्यमंत्री बन पाए हैं और आगे मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने अखिलेश को काशी जाकर बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करने की नसीहत भी दी।