फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 51 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गिर सकते हैं ओले; अलर्ट जारी

Sat, 31 May 2025 09:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : यूपी में नौतपा के दौरान भी मौसम अभी ठंडा रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में आज शाम तक हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में प्री मानसूनी बारिश का दौर जारी है। तराई और पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद अब शनिवार को बारिश का विस्तार पूर्वी यूपी में दिखेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 51 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की है। तराई के 38 जिलों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली से सटे जिलों, बुंदेलखंड और तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं महाराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पूर्वी और तराई हिस्से में तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के संकेत हैं। रविवार से पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को प्रयागराज में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
 

दो दिन बरसेंगे बदरा: बारिश से होगी जून की शुरुआत, गर्मी और लू से मिलेगी राहत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें