फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश से गिरा पारा, आज 19 जिलों में तूफान अलर्ट; ओलावृष्टि की आशंका

Fri, 12 Jun 2026 12:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। आज भी विक्षोभ के असर से यूपी के कई जिलों में आंधी बारिश के हालात हैं। 
विज्ञापन
यूपी में आज से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को माैसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।गोरखपुर में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बलिया में 64 मिमी, बाराबंकी और संत कबीर नगर में 48 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलीं। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक व आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन



आंधी- बारिश के असर से प्रदेश के पश्चिमी तराई के बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। हालांकि बुंदेलखंड में तपिश बरकरार रही और 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून को भी विक्षोभ के असर से यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश देखने को मिलेगी। 13 जून से विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।

इन जिलों में है गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें