फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, सीएम बोले-प्रभावित इलाकों में चलाएं युद्ध स्तर पर राहत कार्य

Sat, 01 Mar 2025 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Hail in UP: यूपी के कई जिलों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फूल वाली फसलों का नुकसान हुआ। सरकार के अनुसार ऐसे 13 जिले रहे। 
 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शनिवार को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों की मदद करें। पिछले दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि से 13 जिले प्रभावित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि फसलों को हुए नुकसान का युद्ध स्तर पर आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराएं ताकि इस सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही की जा सके। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों में ओलावृष्टि और बारिश हुई है। इन जिलों में अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, हापुड़, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सम्भल तथा गाजियाबाद शामिल हैं।

उमस बढ़ी, हवाओं ने दी राहत
राजधानी में शनिवार को बादलों ने उमस भरी गर्मी का अहसास कराया। दोपहर बाद चली हवाओं ने थोड़ा राहत दी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान के साथ गर्मी बढ़ेगी।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट आई। अगले 24 घंटों में दिन में उमस रहने के आसार हैं। शाम और रात को थोड़ी ठंड महसूस होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ का मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें