फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे ने दी दुर्गा पूजा-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की सौगात, एक अक्तूबर से शुरू होंगी कई गाड़ियां

Thu, 04 Sep 2025 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Train on diwali: दुर्गापूजा अैर दीवाली पर लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इस ट्रेनों में टिकट बुक करायी जा सकती है। 
विज्ञापन
त्योहार पर कन्फर्म रेल टिकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दशहरा, दीपावली व छठ त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से किशनगंज-अमृतसर, नई दिल्ली-बिहार के हसनपुर रोड तथा बांद्रा बढ़नी वाया लखनऊ की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05734/33 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज वीकली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी। 05734 किशनगंज-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी दो से 13 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 9ः10 बजे चलकर कटिहार, बेगूसराय, गोरखपुर से होते हुए दूसरे दिन चारबाग से सुबह 4ः25 बजे गुजरकर रात 12ः10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05733 अमृतसर किशनगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 15 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से सुबह 4ः25 बजे चलकर चारबाग रात 10ः20 बजे होते हुए किशनगंज शाम 5ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के सात, जनरल के चार, थर्ड एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक एवं थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के पांच कोच रहेंगे।

नई दिल्ली-बिहार पूजा स्पेशल ट्रेन पहली अक्तूबर से

04098/97 नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्टेशन(बिहार)-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। 04098 नई दिल्ली हसनपुर रोड पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से सुबह 9ः30 बजे चलकर ऐशबाग से शाम सात बजे, बादशाहनगर से शाम 7ः30 बजे होते हुए हसनपुर रोड सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। वापसी में 04097 हसनपुर रोड नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन हसनपुर रोड से दोपहर तीन बजे चलकर बादशाहनगर सुबह आठ बजे, ऐशबाग सुबह 8ः40 बजे तथा नई दिल्ली शाम 6ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के 15, जनरल के तीन कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

29 दिसंबर तक चलेगी बांद्रा बढ़नी पूजा स्पेशल

09043/44 बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 29 दिसंबर तक किया गया है। 09043 बान्द्रा टर्मिनस बढ़नी 28 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 12ः05 बजे चलकर लखनऊ दूसरी सुबह 3ः25 बजे होते हुए बढ़नी सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 09044 बढ़नी बान्द्रा टर्मिनस 29 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से दोपहर 1ः30 बजे चलकर लखनऊ से शाम 6ः40 बजे होते हुए अगली रात 11ः50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 18 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें