फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़, ट्रेनों में नहीं मिल रहीं सीटें; टिकट वापसी पर यात्री बोले...

Tue, 28 Oct 2025 09:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बुधवार को नियमित ट्रेनों के अलावा 35 विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। ये गाड़ियां लखनऊ मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ का त्योहार मनाने के बाद बिहार से दूसरे प्रदेशों को काम पर लौटने वाले से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं। हाल यह है कि एक नवंबर तक सीट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लोग जनरल कोचों में भारी भीड़ के बीच सफर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


भीड़ का आलम यह है कि बिहार क अलावा कोलकाता से आने वाली ट्रेनों भी फुल हैं। कोलकाता और पटना की तरफ से दिल्ली जाने वाली पटना-आनंद विहार, दरभंगा-दिल्ली, महानंदा, फरक्का, सीमांचल, नार्थईस्ट, पटना-निजामुद्दीन,वंदे भारत, श्रमजीवी, ब्रह्मपुत्र, पूर्वा, विक्रमशिला, मगध में 29 अक्तूबर तक तत्काल कोटा के टिकट नहीं हैं। 

एक नवंबर तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं है। कोलकाता, पटना, दरभंगा से पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भी 29 तक तत्काल में सीट नहीं है। मंगलवार को दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल, मानसी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल और अमृत भारत एक्सप्रेस में करीब 50 वेटिंग रही। 
विज्ञापन


छपरा -दिल्ली रूट पर दरभंगा-नई दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति, अवध-असम में तो 30 अक्तूबर तक तत्काल में भी टिकट नहीं है। लिच्छवी, किशनगंज, वैशाली, पूरबिया, गरीबरथ एक्सप्रेस में भी यही हाल है। वहीं जो ट्रेनों आ रही हैं उनमें जनरल कोचों में भारी भीड़ है यात्री उनमें चढ़ भी नहीं पा रहे हैं। पहले से उनमें गेट तक यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं।

टिकट वापसी पर नहीं मिला पूरा पैसा

यात्री अंबुज गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे को लिखा कि गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक का उनाक टिकट पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 01080 से था। ट्रेन चार घंटा से अधिक लेट होने के कारण उन्होंने टिकट रिफंड किया लेकिन 1819 रुपये के टिकट के एवज में 895 रुपये ही वापस किए गए।

पूरा पैसा नहीं दिया गया। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस के यात्री अरुण त्रिपाठी ने भीड़ का जिक्र करते हुए पोस्ट किया कि वॉशरूम चोक है। उसकी गंदगी फर्श पर फैली है। कहा कि उनके कोच बी-14 के आसपास के डिब्बों का भी यही हाल है।

छठ पर्व पर बुधवार से 35 विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बुधवार को नियमित ट्रेनों के अलावा 35 विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। ये गाड़ियां लखनऊ मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि जो विशेष ट्रेनों चलाई जा रही हैं, उनमें अधिकतर बिहार, झारखंड एवं पूर्वी भारत के प्रमुख स्टेशन बरौनी, गाजीपुर सिटी, दानापुर, पटना, मुजफ्फरपुर एवं मऊ से दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, बड़ौदा के लिए चलेंगी। इनमें से 18 ट्रेनें बिहार से संचालित होंगी।

ये ट्रेनें लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशन लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शाहगंज, रायबरेली एवं उन्नाव से होकर गुजरेंगी। यात्री सभी विशेष ट्रेनों के समय, मार्ग एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in, या NTES एप एवं संबंधित स्टेशन के सूचना पटल से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें