फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे देश में मशहूर लखनऊ की प्रकाश कुल्फी के ठिकानों पर पड़े छापे, सीजीएसटी टीम ने की जांच; जानिए पूरा म

Thu, 24 Jul 2025 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Prakash Kulfi of Lucknow: लखनऊ सहित पूरे देश में मशहूर अमीनाबाद की प्रकाश कुल्फी फर्म के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रतिष्ठान की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। 
विज्ञापन
लखनऊ की मशहूर प्रकाश कुल्फी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पुरानी और मशहूर प्रकाश कुल्फी फर्म के कई ठिकानों पर बृहस्पतिवार को सीजीएसटी (सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स) की टीम ने छापा मारा और जांच पड़ताल की। बताया गया कि दुकान समेत कुल पांच ठिकानों पर सीजीएसटी की टीम पहुंची। वहीं, प्रतिष्ठान के मालिकान ने इसे रूटीन जांच बताई।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित सीजीएसटी दफ्तर के सूत्रों के मुताबिक प्रकाश कुल्फी नाम की फर्म के कई ठिकानों पर जांच की गई है। मामला तकनीकी बताया गया। यानि फर्म में बनने वाले उत्पादों के वर्गीकरण को लेकर जांच की गई। कुल्फी, आईस्क्रीम, मिल्क प्रोडक्ट्स पर अलग अलग श्रेणी में टैक्स की दर है।

बताया गया कि एक ही श्रेणी में टैक्स भरने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत की पुष्टि के लिए बृहस्पतिवार को अमीनाबाद, चौक ठिकानों पर सीजीएसटी की टीम ने जांच पड़ताल की। बता दें कि प्रकाश कुल्फी नाम से शहर के कई बाजारों में आउटलेट्स हैं। इनमें चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, गोमतीनगर में दुकाने हैं। देर शाम जांच के बाद टीम ने कार्यालय में दस्तावेज जमा किए हैं।
विज्ञापन


उधर, अमीनाबाद के प्रतिष्ठान से जुड़े विक्की ने बताया कि छापेमारी जैसी कोई बात नहीं थी। सामान्य रुटीन चेकअप था। टीम आई थी, हम लोगों से जो सवाल जवाब हुए उसमें टीम का पूरा सहयोग किया गया। इसके अलावा अन्य सूचनाएं जो प्रसारित हो रही हैं, वह भ्रामक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें