फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव घोषणा के पहले प्रयागराज, वाराणसी सहित इन शहरों में होंगी राहुल-प्रियंका की रैलियां, जानिए डिटेल

Sat, 28 Nov 2026 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rahul Gandhi rally in UP:यूपी में कांग्रेस के लिए माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की संयुक्त रैलियां पूरे प्रदेश में हो सकती हैं। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हो सकते हैं रोड शो भी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव सांसद प्रियंका गांधी की चुनावी रैली को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद राहुल- प्रियंका आगरा, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भई रैली करेंगी। इसे लेकर संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सियासी हालात को लेकर पिछले दिनों पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी के साथ राहुल गांधी,प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि दिसंबर में पार्टी की चुनाव से जुड़ी रैलियां शुरू होंगी। इसी रणनीति के तहत 10 दिसंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली के बाद अनय् जिलों में भी चुनावी रैली होगी। इस बीच सीटों के गठबंधन पर बातचीत चलती रहेगी। 

पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने शीर्ष नेतृत्व की रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित स्थल के पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। रैली के लिए संभावित स्थल और मुद्दों भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बार उत्तर प्रदेश में समय देंगे। रैली के लिए संभावित स्थलों का चयन किया जा रहा है। समय तय होते ही इसकी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों और बेरोजगारी पर रहेगा जोर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल- प्रियंका गांधी की रैली में स्थानीय मुद्दों के साथ ही बेरोजगारी, वोट चोरी प्रमुख मुद्दा होगा। इसी रणनीति के तहत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों से संबंधित इलाके में चलने वाले कल कारखाने और उनकी बंदी से पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि रैली में तथ्यात्मक रिपोर्ट रखी जा सके। इतना ही नहीं विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खाली पदों, आरक्षण का मुद्दा भी इन रैलियों में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें