फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर कोर्ट पहुंचा राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, हाईकोर्ट में दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका

Sat, 12 Jul 2025 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rahul Gandhi British citizenship case:राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता का मामला एक बार फिर से कोर्ट पहुंचा है। न्यायालय मूल याचिका को खारिज कर चुका है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में शुक्रवार एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गयी है। याची एस विग्नेश शिशिर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को उक्त पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, जिसमें लंदन, वियतनाम और उज़्बेकिस्तान के वीडियो सहित अन्य साक्ष्य भी दाखिल किए हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने  बीती 5 मई को मूल याचिका को निस्तारित करते हुए याची को छूट दी थी कि वह अन्य विधिक वैकल्पिक उपाय अपना सकता है। कोर्ट ने यह आदेश केंद्र सरकार की ओर से आये इस जवाब के बाद दिया था कि याची द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण के लिए कोई समय सीमा नहीं बतायी जा सकती है, क्योंकि, यूनाइटेड किंगडम से जानकारियाँ मांगी गई हैं और उनके द्वारा मांगी गई जानकारियां देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, हालांकि रजिस्ट्री ने सुनवायी के लिए अभी याचिका को पास नहीं किया है। रजिस्ट्री से पास होने के बाद ही कोई भी याचिका हाईकोर्ट के समक्ष सुनवायी के लिए पेश की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें