राहुल गांधी मंगलवार सुबह 9.30 बजे बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। सुबह 10.45 बजे शहर के सिविल लाइन स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण होगा। सुबह 11 बजे बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रेल कोच फैक्टरी लालगंज का भ्रमण करेंगे। शाम 4.30 बजे विधानसभा सरेनी के बूथ अध्यक्षों के साथ मुराईबाग डलमऊ में बैठक करेंगे। शाम 6.30 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
राहुल गांधी बुधवार सुबह 8.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.15 बजे गन फैक्टरी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्रालि. कोरवा अमेठी का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। शाम 3.20 बजे संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज अमेठी से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।