फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: रायबरेली से नामांकन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी से सोनिया के प्रतिनिधि केएल शर्मा को टिकट

Fri, 03 May 2024 08:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भरेंगे। अमेठी से केएल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला - फोटो : एक्स/राहुल गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भरेंगे। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 10:20 बजे विशेष विमान से अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। राहुल गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos

केएल बोले थे गांधी परिवार ही लड़े

सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
विज्ञापन

नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

भले ही दावेदार को लेकर असमंजस हो लेकिन, कांग्रेसी यह मानकर चल रहे हैं कि अमेठी से शुक्रवार को राहुल गांधी ही नामांकन करेंगे। ऐसे में नामांकन का क्या रूट होगा, जुलूस कहां से निकलेगा, किस पदाधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है... इन तमाम बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि शुक्रवार के नामांकन को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें