फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संत कबीर नगर के सांसद का जनता ने किया विरोध, लोग बोले अब तक कहां थे? वीडियो हुआ वायरल

Sun, 10 Mar 2024 02:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकर नगर

सार

BJP MP Praveen Nishad: यूपी के संत कबीर नगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद का क्षेत्र में विरोध हुआ। स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना उन्हें करना पड़ा। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
सांसद प्रवीण निषाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से टिकट घोषित होने के बाद एक दिन पहले आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पंहुचे संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद को कुछ लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि चुनाव जीतने के बाद वे क्षेत्र में बेहद कम आए। अब जब फिर चुनाव लड़ना है तो क्षेत्र में दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों की उनसे नाराजगी है। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में जिले का आलापुर विधानसभा शामिल है।

विज्ञापन


शनिवार को आलापुर पहुंचे संतकबीरनगर सांसद का विरोध करते वीडियो वायरल हुआ है। एक बुजुर्ग समेत कुछ अन्य लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कभी दिखे नही और जब फिर चुनाव आया है तो दिखायी दे रहे है। हालांकि सांसद और उनके समर्थकों ने समझा बुझाकर स्थिति संभाल लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें