जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सीएम इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीताद्वार मंदिर व महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर दर्शन-पूजन के बाद विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने ने श्रावस्ती को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें 238 करोड़ के 32 लोकार्पण व 274 करोड़ के 22 शिलान्यास कार्य शामिल रहे।
लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों कमली, शिवराम, सर्वजीत, सतेंद्र, आलोक, रिंकी रावत को चेक वितरित किया।इस दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत दद्दन मिश्र, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी भी मौजूद रहे।