फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के गेट पर धरना

Wed, 08 Apr 2026 04:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रबंध निदेशक की तरफ से पावर कॉरपोरेशन के 15 मई 2017 और मध्यांचल प्रबंधन के 6 फरवरी 2025 के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की मानक समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी करते हुए नौकरी से निकाल दिया। इसके विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ मध्यांचल निगम मुख्यालय के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया, और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


कर्मचारी संघ की मांगें: कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रबंध निदेशक की तरफ से पावर कॉरपोरेशन के 15 मई 2017 और मध्यांचल प्रबंधन के 6 फरवरी 2025 के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके तहत, हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने और संघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है।

25,000 कर्मियों को निकाला: संघ के प्रदेश महामंत्री, देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और अन्य ऊर्जा निगमों ने आदेश का उल्लंघन कर, 55 वर्ष की आयु का हवाला देते हुए लगभग 25,000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया है। संघ इस छंटनी का कड़ा विरोध कर रहा है। हटाए गए कर्मचारियों को जब तक कार्य पर वापस नहीं लिया जाएगा आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें