फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन शहरों में गिरे प्रॉपर्टी के दाम, देश में सबसे तेजी के साथ इस शहर में बढ़ीं रियल स्टेट की कीमतें

Sun, 01 Dec 2024 05:38 PM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Property in UP: आरबीआई ने दस प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर और कोच्चि के लिए तिमाही आवास मूल्य सूचकांक जारी किया है। 
विज्ञापन
यूपी में प्रॉपर्टी के दाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हाउस प्राइस इंडेक्स के तहत तीसरी तिमाही में कानपुर में प्रापर्टी की कीमतें दो फीसदी कम हुई है। जबकि बंगलूरू में आठ फीसदी बढ़ी है। वहीं, इसी अवधि में लखनऊ सहित तीन शहरों में प्रापर्टी की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि पिछली दो तिमाही में कानपुर और लखनऊ में प्रापर्टी की कीमतें 4.3 और 3.5 फीसदी बढ़ी हैं।

विज्ञापन


आरबीआई दस प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर और कोच्चि के लिए तिमाही आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) तैयार करता है। इन सूचकांकों के आधार पर औसत गृह मूल्य सूचकांक तैयार होता है। ये सूचकांक राज्य सरकारों के पंजीकरण अधिकारियों से लिए गए संपत्ति मूल्य लेनदेन के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित हैं।

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचपीआई में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछली तिमाही में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। एक साल पहले 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हाउस प्राइस इंडेक्स पर नजर डालें तो इसमें प्रत्येक शहर में काफी अंतर है। प्रापर्टी की कीमतें सबसे ज्यादा 8.8 प्रतिशत बंगलूरू में बढ़ी हैं। जबकि कानपुर में दो फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता और चेन्नई में घर की कीमतों में 0.1 फीसदी की मामूली तेजी आई है। दिलचस्प बात ये है कि अप्रैल से जून के बीच पहली तिमाही में लखनऊ की तुलना में कानपुर में प्रापर्टी की कीमतें करीब सात गुना ज्यादा बढ़ीं। कोलकाता पहले नंबर पर था और बंगलूरू दूसरे नंबर पर आया था। इस बार बंगलूरू ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 शहरों के हाउस प्राइस इंडेक्स

मुंबई 0.3
दिल्ली 1.7
चेन्नई 5.2
कोलकाता 8.9
बंगलूरू 8.4
लखनऊ 0.7
अहमदाबाद 8.6
जयपुर 2.4
कानपुर 4.0
कोच्चि 5.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें