फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में चीनी मांझे से प्रॉपर्टी डीलर का गला जख्मी, 10 टांके लगे; ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

Sat, 26 Sep 2026 11:48 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में चीनी मांझे की चपेट में आने से प्रॉपर्टी डीलर अजमी हुसैन का गला गंभीर रूप से कट गया। हादसे में उन्हें 10 टांके लगे। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने मांझे की बिक्री और आपूर्ति करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। हाईकोर्ट भी रोक लगाने के निर्देश दे चुका है।

विज्ञापन
चाइनीज मांझे से कटी गर्दन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतरनाक चीनी मांझे की चपेट में आने से ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजमी हुसैन का गला बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के दौरान गले में 10 टांके लगाए गए। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे काकोरी नगर पंचायत के बाहर नौवस्ता रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


अजमी हुसैन के बेटे रहीम जैदी के मुताबिक, 41 वर्षीय उनके पिता सुबह काकोरी स्थित बकरी फार्म हाउस से बाइक से घर लौट रहे थे। नौवस्ता रेलवे ओवरब्रिज के पास अचानक चीनी मांझा उनके गले में फंस गया। जब तक वह बाइक रोक पाते, मांझे से उनका गला काफी कट चुका था और वह लहूलुहान हो गए।

उन्होंने किसी तरह बाइक सड़क किनारे खड़ी की। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। रहीम जैदी ने प्रशासन और सरकार से चीनी मांझे की आपूर्ति करने वालों और इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कानून बनाने का दिया था निर्देश

चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य सरकार को नया कानून बनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने प्रतिबंधित मांझे से घायल लोगों के लिए मुआवजे की व्यवस्था करने और ऑनलाइन व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी बिक्री रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने को कहा था। राज्य सरकार ने जल्द कानून बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें