फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधारी के 40 लाख न लौटाने पर प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द; जानें खौफनाक सच

Wed, 20 May 2026 08:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रात करीब 8:30 बजे जब उत्कर्ष बाग पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। प्रताप आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटके हुए थे।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंथरा के गोंदौली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रताप सिंह (43) ने मंगलवार रात आम के पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। नोट में प्रताप ने कई लोगों को 40 लाख उधार देने और फिर नहीं लौटाने की बात लिखी थी।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि प्रताप ने गांव निवासी रतन का आम फसल के लिए लिया था। वह रोजाना 17 वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ रात में बाग की रखवाली के लिए जाते थे। मंगलवार को प्रताप ने बाग के पास बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया था। आयोजन के बाद वह अकेले ही बाग चले गए थे। 

रात करीब 8:30 बजे जब उत्कर्ष बाग पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। प्रताप आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटके हुए थे। आननफानन उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। मौके पर पहुंची बंथरा पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उन्हें एक नोट मिला। नोट में उन्होंने लिखा था कि सराफ कारोबारी व कुछ अन्य लोग उनके 40 लाख रुपये नहीं लौटाए। इसलिए वह काफी तनाव में चल रहे थे। ऐसे में वह खुदकुशी करने जा रहे हैं।

घरवालों ने अभी तक नहीं दी तहरीर

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। नोट की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक प्रताप के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने और जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें