फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रियंका गांधी ने चुनाव से जुड़ी पार्टी कमेटियों की बैठक में लिया भाग, बोलीं- प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज होगा कांग्रेस का घोषणापत्र

Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग और सभी तबके के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश की प्रगति की रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग और सभी तबके के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में चुनाव से जुड़ी कई कमेटियों की बैठक में शामिल हुईं।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान को भी याद किया। प्रिंयका ने घोषणा पत्र कमेटी, समन्वय समिति, इलेक्शन एवं कैंपेन कमेटी की बैठक में भाग लिया। बैठक में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, बेगम नूर बानो, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें