फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने पर 100 की जगह 500 रुपये का जुर्मानाः मुख्य सचिव

Fri, 10 Jul 2020 05:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी दी  है कि अब से जो भी लोग बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थान पर पाए जाएंगे उन पर 100 रुपये की जगह 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी सरकार ने इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब मास्क ना पहनने पर अब जुर्माना राशि बढ़ाकर 100 से 500 रुपये कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ विभाग से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को  बिना मास्क के बाहर निकलने पर जुर्माना बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि गैर जरूरी आवागमन को रोकने और मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि जनता को ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


कोविड हेल्प डेस्क के सुचारू रूप से संचालन पर जोर दिया था। उन्होंने बाल संरक्षण गृह, महिला संरक्षण गृह और वृद्धाश्रम में रहने वालों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए थे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिलास्तर पर एम्बुलेंस की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। निजी अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन की स्थापना और इनके उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। रैपिड एंटीजन टेस्ट के अतिरिक्त आरटीपीसीआर से 30,000 टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें