फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज से खुलेंगे प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालय, अभी सिर्फ शिक्षकों का आना जरूरी, बच्चे 28 जून से आएंगे

Tue, 25 Jun 2024 07:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Primary school: यूपी में 25 जून से सभी प्राथमिक विद्यालय खुल जाएंगे। हालांकि अभी सिर्फ अध्यापकों को स्कूल आना अनिवार्य होगा। पहले स्कूल खुलने की तारीख 18 जून थी। 
 
विज्ञापन
25 जून से खुल रहे हैं स्कूल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुल रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुल रहे हैं और अभी सिर्फ शिक्षक-कर्मचारी स्कूल आएंगे। शुरू के तीन दिन में वह विद्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। जबकि बच्चे 28 जून से स्कूल आएंगे। उसमें भी 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। पठन-पाठन एक जुलाई से ही शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक महीने से गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इसके बाद विद्यालय 18 जून से खुलने थे। किंतु भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई थीं। अब 25 जून से विद्यालय खोले जाएंगे। शुरू के तीन दिन शिक्षक-कर्मचारी ही विद्यालय आएंगे। उन्हें परिसर की साफ-सफाई, मिड-डे-मील आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करानी है। साथ ही अन्य कार्यालयी कामकाज भी होंगे। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के अनुसार बच्चे 28 जून से विद्यालय आएंगे। पहले जून के महीने में ही समर कैंप का आयोजन होना था। भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैंप को आगे बढ़ा दिया गया था। अब 28 और 29 जून को ही समर कैंप का आयोजन होना है। 30 जून को रविवार है। एक जुलाई सोमवार से कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें