फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक के आरोप पर पुजारी की सफाई, बोले- मंदिर में हर वर्ग के लोग पूजा करते हैं, कोई भेदभाव नहीं होता

Thu, 20 Aug 2026 06:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के काकोरी स्थित शीतला देवी मंदिर में जातिगत भेदभाव के आरोपों पर पुजारी ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मंदिर में सभी वर्गों के लोग पूजा करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुजारी का समर्थन किया। मामले के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विधायक के बयान पर पुजारी की सफाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के काकोरी स्थित शीतला देवी मंदिर में विधायक जय देवी कौशल की ओर से लगाए गए जातिगत भेदभाव और अपमान के आरोपों पर मंदिर के पुजारी शैलेंद्र बाजपेई ने बृहस्पतिवार को सफाई दी। उन्होंने विधायक के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर किसी के साथ जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया। 

विज्ञापन


मंदिर में सभी वर्ग और समाज के लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया था कि उन्हें पूजा करने रोका गया। विधायक के आरोप सामने आने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया। पुजारी शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान परंपरा और निर्धारित पूजा पद्धति के अनुसार कराया गया था। किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर पूजा करने से रोकने का सवाल ही नहीं है।

 

विज्ञापन

हर वर्ग के लोग करते हैं पूजा

मंदिर से जुड़े अंकित, सूरत रावत, रामपाल रावत, पप्पू यादव, नरेंद्र राजपूत और पूर्व सभासद अभिषेक अवस्थी ने भी पुजारी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि शीतला देवी मंदिर में हर वर्ग और समाज के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में लंबे समय से सभी समुदाय और वर्ग के लोग आते-जाते हैं। ऐसे में जातिगत भेदभाव का आरोप गलत है।

 

विज्ञापन

आरोपों के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

विधायक जय देवी कौशल की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। समर्थकों और विभिन्न संगठनों की ओर से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं मंदिर पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी है।अब विधायक के आरोप और मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय लोगों की सफाई के बाद मामले की वास्तविक स्थिति को लेकर जांच महत्वपूर्ण हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें