फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधान परिषद के बाद शुरू होगी नगर निकाय चुनाव की तैयारी, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा वार्ड परिसीमन का प्रारूप

Thu, 24 Mar 2022 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नगर विकास विभाग ने अपने स्तर से वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दिया है। चूंकि इस बार उन नगर निकायों में भी चुनाव होना है, जिनका गठन पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान हुआ है। इसलिए सबसे पहले परिसीमन का काम शुरू होना है। अप्रैल के पहले सप्ताह से परिसीमन का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने अपने स्तर से वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दिया है। चूंकि इस बार उन नगर निकायों में भी चुनाव होना है, जिनका गठन पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान हुआ है। इसलिए सबसे पहले परिसीमन का काम शुरू होना है। अप्रैल के पहले सप्ताह से परिसीमन का काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली बार 653 नगर निकायों के करीब 12 हजार से अधिक वार्डों में चुनाव हुए थे। जबकि इस बार 734 नगर निकायों में चुनाव होना हैं। इनमें 17 नगर निगमों के अलावा 200 नगर पालिका परिषद और 517 नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें से करीब दो दर्जन से अधिक नगर पंचायतें नई गठित हुई हैं। वहीं, कई नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों का सीमा विस्तार किया गया है। ऐसे में नवगठित और विस्तारित नगर निकायों में नए सिरे से वार्डों का परिसीमन होना है। 

इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग सभी नगर निकायों को परिसीमन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी कर रहा है। शासन स्तर पर परिसीमन के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। नवगठित और विस्तारित नगर निकायों में कुछ नए वार्डों के गठन के साथ ही सीमा का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, पुराने नगर निकायों में जनसंख्या के आधार पर वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। यहीं नहीं, बीते पांच साल में बढ़े मतदाताओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए वार्डों की सीमा भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें