फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: SIR में 'भगवानदास के घर मो. अफजल' रह रहे, अखिलेश बोले- कालनेमि की बात करने वालों का काल बनकर आएगा कालनेमि

Sat, 24 Jan 2026 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Politics News: अखिलेश यादव ने SIR के बाद जारी लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि 'भगवानदास के घर मो. अफजल' रह रहे हैं। लगता है भाजपावालों ने मजाक किया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा की कंपनी को वोटर लिस्ट का काम आउटसोर्स किया गया है। तंज कसा कि जारी की गई वोटर लिस्ट में 'भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल' है। वोटर लिस्ट सेकुलर हो रही है। लगता है बीजेपीवालों ने जानबूझकर मजाक किया है।

विज्ञापन


सपा मुखिया शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 के बाई इलेक्शन में पूरा का पूरा बूथ लूटा गया। पुलिस ने अपने कपड़े बदलकर वोट डाले। SIR में बार-बार समय बढ़ाया गया। इसका मतलब सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी।

3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा

उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग पॉलिटिकल पार्टीज को क्यों नहीं दे रहा है? चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। वह सरकार से मिला हुआ है। अधिकारी सरकार से मिलकर गड़बड़ कर रहे हैं। पहले कहा गया था कि मैपिंग मतदाताओं को नोटिस नहीं दिया जाएगा। अब 3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा है।  

कालनेमि ही काल बनकर आएगा

सीएम योगी के कालनेमि के बयान पर सपा मुखिया ने कहा कि कालनेमि को याद करने वाले बताएं कि कलयुग के कालनेमि कौन हैं। कालनेमि ही इनका काल बनकर आएगा। केजीएमयू से मजार हटाने के सवाल पर कहा कि सरकार को केजीएमयू भी हटवा देना चाहिए, क्योंकि इसे क्रिश्चियन ने बनाया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें