फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मेदांता में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम योगी...डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य रिपोर्ट; जाना हालचाल

Sat, 24 Jan 2026 11:05 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
मेदांता में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार की प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज जी के करीबियों एवं ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से भी संवाद किया। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी दी और उनको दिए जा रहे चिकित्सीय उपचार से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें