फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्रजेश पाठक पर की गई टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा अध्यक्ष बोले- माफी मांगे अखिलेश; फूंका गया पुतला

Sat, 17 May 2025 10:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Comment on Brajesh Pathak: समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के जरिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के जरिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के डीएनए के संबंध में सपा का बयान उसकी संकीर्ण मानसिकता और नैतिक पतन को उजागर करते हैं। सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा महिला वायुसेना अधिकारी का जातिगत अपमान करने के बाद, माफी मांगने के बजाय अब सपा अब ब्रजेश पाठक की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए गंदी राजनीति का सहारा लिया है।

विज्ञापन


चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को सेना, दलित समाज और महिलाओं के साथ ब्राह्मण समाज का अपमान के लिए देशवासियों से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा का यह बयान सिर्फ एक नेता पर हमला नहीं, बल्कि संवैधानिक मर्यादाओं, महिलाओं के सम्मान, सभ्य राजनीति और ब्राह्मण समाज के सम्मान पर कुठाराघात है। सपा के डीएनए का चरित्र असल में उनकी दलित और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इनके डीएनए में घृणा और झूठी राजनीति भरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

सपा डिया सेल नाम से बने एक्स अकाउंट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ब्रजेश पाठक पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शाम को हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे। नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा ने तुच्छ मानसिकता के तहत भाजपा के एक वरिष्ठ ब्राह्मण नेता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अब सपा के लोग झूठ बोल रहे हैं कि उनकी पार्टी का अकाउंट नहीं है। अगर अखिलेश यादव सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता प्रांजल राजपूत ने कहा कि आखिर कब तक अखिलेश यादव ब्राह्मणों का अपमान करेंगे और हम बर्दाश्त करेंगे। सिर्फ ब्राह्मण नहीं बल्कि पूरा हिंदू समाज अखिलेश यादव और पार्टी का बहिष्कार करेगा। 
 

यूपी: सपा ने सोशल मीडिया एकाउंट से की ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें