फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन विधेयक: सीटों के बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद, 604 विधानसभा तो 120 हो जाएंगी लोकसभा सीटें

Sun, 29 Nov 2026 08:33 AM IST
Bhupendra Singh सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिसीमन विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 120 और विधानसभा की 604 सीटें हो सकती हैं, जिससे चुनावों का गणित, क्षेत्रीय व जातीय समीकरण और दलों की रणनीति पूरी तरह बदल जाएगी। इससे राज्यसभा पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन विधान परिषद की अधिकतम सदस्य संख्या 201 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
परिसीमन में सीटें बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक के संसद में पास होने पर सबसे ज्यादा असर यूपी की सियासत पर दिखाई देगा। इससे प्रदेश की राजनीतिक ताकत, सत्ता का संतुलन और भविष्य के चुनावों का गणित बदल सकता है। आबादी के आधार पर सीटों में बढ़ोतरी होती है तो संसद में प्रदेश की भागीदारी बढ़ेगी। वहीं विधानसभा का आकार भी बड़ा होगा। साथ ही राज्यसभा और विधान परिषद की सदस्य संख्या पर भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष असर पड़ेगा।

विज्ञापन


बिल पारित होने पर यूपी में लोकसभा की सीटों की संख्या जहां 80 से बढ़कर 120 हो जाएंगी तो 403 सीटों विधानसभा का भी आकार 604 हो जाएगी यानि 201 नए विधानसभा क्षेत्रों का गठन होगा। यह बढ़ोतरी समान अनुपात में होने से यूपी की राष्ट्रीय राजनीतिक हिस्सेदारी में मौजूदा अनुपात बरकरार रखने का प्रस्ताव है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव है। अंतिम सीटों का निर्धारण परिसीमन आयोग की प्रक्रिया के बाद होगा। 

Trending Videos

बदलाव का सबसे बड़ा असर चुनावों पर पड़ेगा

एक सांसद और विधायक के क्षेत्र का आकार घटेगा, मतदाताओं की संख्या का दबाव कम होगा और नए क्षेत्रीय समीकरण बनेंगे। जातीय समीकरण, शहरी विस्तार, ग्रामीण आबादी, महिला आरक्षण और अनुसूचित जाति के लिए सीटों के आरक्षण में भी नए सिरे से संतुलन बनेगा। कुल मिलाकर, परिसीमन यूपी में सिर्फ निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नहीं बदलेगा, बल्कि राजनीतिक दलों का दायरा भी बढ़ाएगा। प्रदेश की राजनीति में नए शक्ति केंद्र खड़े हो सकते हैं यानी सीटें बढ़ने पर दावेदार भी बढ़ेंगे।

राज्यसभा में सीटें बढ़ने का सीधा फार्मूला नहीं

लोकसभा सीटें बढ़ने का राज्यसभा पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के पास अभी राज्यसभा की 31 सीटें हैं। राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व लोकसभा या विधानसभा की सदस्य संख्या के आधार पर सीधे नहीं बढ़ता। इसके लिए अलग सांविधानिक और विधायी प्रावधान जरूरी होंगे। हालांकि, विधानसभा का आकार बढ़ने से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी जिताने के लिए जरूरी विधायकों के वोटों का गणित बदल जाएगा।
विज्ञापन

विधान परिषद में बढ़ सकती है सदस्य संख्या

संविधान के अनुच्छेद 171 के अनुसार विधान परिषद की सदस्य संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या की एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती और 40 से कम भी नहीं हो सकती। यूपी में अभी विधान परिषद की 100 सीटें हैं। विधानसभा की सदस्य संख्या 604 होने पर परिषद की अधिकतम सीमा 201 तक पहुंच सकती है।

दलों के आधार पर भी पड़ेगा असर

यूपी की राजनीति में सबसे बड़ा असर राजनीतिक दलों के सियासी आधार, संगठन और टिकट वितरण पर दिखेगा। 201 नए विधानसभा क्षेत्रों के जुड़ने का मतलब है कि चुनाव लड़ने के अवसर बढ़ेंगे। अब तक सीमित सीटों पर दावेदारी कर रहे नेताओं को नई राजनीतिक जमीन मिल सकती है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को नए क्षेत्रों में संगठन खड़ा करने, जातीय समीकरण साधने और प्रभावशाली स्थानीय चेहरों की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें