फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: लाइसेंस निलंबित, फिर भी अस्पतालों की फार्मेसी में धड़ल्ले से बिक रहीं दवाएं

Sun, 29 Nov 2026 08:20 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार


निजी अस्पतालों ने एफएसडीए की कार्रवाई को ठेंगा दिखा दिया है। निजी अस्पताल की फार्मेसी में ओपीडी मरीजों को दवाएं बेचकर बिल थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अस्पतालों की फार्मेसी पर एफएसडीए की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। विभाग ने नौ अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित कर दिए, लेकिन दवाओं की बिक्री पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को पड़ताल की गई तो तीन अस्पतालों की फार्मेसी में पहले की तरह दवाएं बिकती मिलीं।

विज्ञापन


ओपीडी मरीजों को डॉक्टर के परचे पर दवाएं दी जा रही थीं और बिल भी थमाए जा रहे थे। जबकि एफएसडीए के नियमों के मुताबिक, लाइसेंस निलंबित होने के बाद इन फार्मेसी में केवल इमरजेंसी मरीजों को ही दवाएं बेची जा सकती हैं। ऐसे में विभाग की कार्रवाई और उसकी निगरानी, दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जावित्री हॉस्पिटल
समय : दोपहर 12 बजे

एफएसडीए की ओर से लाइसेंस निलंबित किए जाने के बावजूद जावित्री हॉस्पिटल की फार्मेसी में दवाओं की बिक्री जारी रही। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आए मरीजों को परचे के आधार पर दवाएं दी गईं। फार्मेसी से दवाएं खरीदने के बाद मरीजों को बिल भी थमाया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. ईश त्यागी का कहना है कि एफएसडीए ने लाइसेंस निलंबित करने की सूचना नहीं दी है। मीडिया ने भ्रामक रिपोर्ट प्रसारित की है। फार्मेसी में कोई भी कमी नहीं है।
विज्ञापन


टेंडर पाम हॉस्पिटल
समय : दोपहर एक बजे

शहीद पथ स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल की फार्मेसी में भी दवाओं की बिक्री बेरोकटोक जारी मिली। यहां भर्ती और ओपीडी मरीजों के तीमारदार दवाएं खरीदने के लिए कतार में खड़े थे। फार्मेसी पर भीड़ जुटी थी और मरीजों को दवाएं दी जा रही थीं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत शुक्ला का कहना है कि फार्मेसी में जो खामियां थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। एफएसडीए ने शाम को निलंबित किए लाइसेंस को बहाल कर दिया है।

ग्लोब हॉस्पिटल, निरालानगर
समय : शाम चार बजे

निरालानगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल की फार्मेसी में भी लाइसेंस निलंबन का कोई असर नहीं दिखा। यहां भी ओपीडी मरीजों को डॉक्टर के परचे पर दवाएं बेची जा रही थीं। फार्मेसी पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी थी। तीमारदार विनोद ने बताया कि उन्होंने ओपीडी में अपने मरीज को दिखाया था। डॉक्टर ने परचे पर जो दवाएं लिखी थीं, वे सभी अस्पताल की फार्मेसी से मिल गईं।

Trending Videos
विज्ञापन

इमरजेंसी मरीजों को ही दवा बेचने की अनुमति

एफएसडीए के सहायक आयुक्त का कहना है कि जिन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वहां केवल इमरजेंसी मरीजों को दवाएं बेची जा सकती हैं। ओपीडी मरीजों को दवा बेचना अवैध है। फार्मेसी के निर्धारित मानक पूरे होने के बाद ही लाइसेंस बहाल किए जाएंगे।

पीटीआर और पीटीसी से पता चलेगी दवाओं की कीमत
व्यवस्था के तहत दवाओं का प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) सार्वजनिक करना अनिवार्य है। इससे मरीजों और तीमारदारों को पता चल सकेगा कि दवा किस कीमत पर खरीदी गई और किस कीमत पर बेची जा रही है। खासकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदार दवाओं की कीमतों की तुलना कर सकेंगे। इससे दवाओं पर होने वाले खर्च में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को अधिक जागरूकता के साथ फैसला लेने में मदद मिलेगी।

इन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित
जावित्री हॉस्पिटल : राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर, तेलीबाग
टेंडर पाम हॉस्पिटल : टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी (अर्जुनगंज इकाई) और शांति राज मेडिकल्स
अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, आलमबाग

ग्लोब मेडिकेयर, निरालानगर
केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी, अमौसी

शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड और शेखर हार्ट लंग सेंटर, इंदिरानगर
डॉ. केएनएस फार्मेसी, विकास खंड-2, गोमतीनगर

तलवार स्किन फार्मेसी, चर्च रोड, इंदिरानगर
किड्स क्लीनिक इंडिया लिमिटेड, विराज खंड, गोमतीनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें